अनिकेत को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में मिली पोस्टिंग!

पर उसी दिन शाम को डॉ महतो ने जूनियर डॉक्टर फ्रंट से इस्तीफा दे दिया.

कोलकाता. वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही डॉ अनिकेत महतो को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी एक सर्कुलर वायरल हो रहा है. इससे पता चलता है कि हेल्थ डिपार्टमेंट ने 31 दिसंबर को ही डॉ अनिकेत महतो को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के पद पर पोस्टिंग दे दी है. पर उसी दिन शाम को डॉ महतो ने जूनियर डॉक्टर फ्रंट से इस्तीफा दे दिया. हालांकि प्रभात खबर इस सर्कुलर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. शनिवार को डॉ अनिकेत महतो ने कहा कि उन्हें खुद अपॉइंटमेंट के बारे में कोई नोटिस नहीं मिला है. हालांकि, डॉ महतो ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम को हेल्थ एजुकेशन डायरेक्टर को बता दिया था कि वह सीनियर पोस्ट लेने को तैयार नहीं हैं. आरजी कर आंदोलन के चेहरों में से एक अनिकेत महतो ने शुक्रवार को ही सीनियर रेजिडेंट पोस्ट छोड़ने का ऐलान कर दिया था.इस संबंध में स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ स्वपन सोरेन व स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक प्रो डॉ इंद्रजीत साहा से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >