नगरपालिका नियुक्ति घोटाले के एक अहम गवाह की मौत

राज्य में अलग-अलग नगरपालिकाओं में हुई नियुक्तियों के घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के समानांतर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) भी जांच कर रहा है.

कोलकाता. राज्य में अलग-अलग नगरपालिकाओं में हुई नियुक्तियों के घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के समानांतर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) भी जांच कर रहा है. इसी बीच, मामले के एक अहम गवाह माने जाने वाले व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसका नाम समीर चौधरी था. बताया जा रहा है कि सॉल्टलेक स्थित उसके आवास में उसकी मौत हुई. वह भ्रष्टाचार के अन्य मामले में गिरफ्तार प्रमोटर अयन शील का करीबी माना जाता था. शील की गिरफ्तारी के बाद ही नगरपालिकाओं में हुई नियुक्तियों में घोटाले की भनक मिली थी. बताया जा रहा है कि मामले को लेकर सीबीआइ द्वारा अदालत में दाखिल की गयी चार्जशीट में भी समीर का नाम है. शील पर आरोप है कि उसने अपने दो एजेंटों के जरिये कई लोगों को अवैध तरीके नियुक्तियां दिलवायीं थी. पिछले वर्ष इडी ने शील को गिरफ्तार किया था. शील के ‘एबीएस इंफोजोन’ नामक एक निजी संस्थान से भी समीर के जुड़े होने की बात सामने आयी थी. इसके बाद से वह भी जांच के घेरे में थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >