किशोरी से छेड़खानी के आरोप में एंबुलेंस चालक गिरफ्तार

पाथरप्रतिमा थाना क्षेत्र के गदामथुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया गया है

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा थाना क्षेत्र के गदामथुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम पवित्र हलदर है. घटना शुक्रवार की रात की है. सूत्रों के अनुसार, किशोरी उक्त स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है. पवित्र पर आरोप है कि वह किशोरी को मोबाइल चार्जर देने के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र के एक खाली कमरे में ले गया, जहां उससे छेड़खानी की. पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >