मालदा बाढ़ राहत फंड में 100 करोड़ के घोटाले का आरोप

मालवीय ने एक्स पर लिखा है कि यह घोटाला मालदा बाढ़ राहत फंड में किया गया.

सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अमित मालवीय ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता. भाजपा नेता और पार्टी के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल में 100 करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाया है. हाइकोर्ट में दाखिल की गयी कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सरकार में 100 करोड़ का घोटाला हुआ. मालवीय ने एक्स पर लिखा है कि यह घोटाला मालदा बाढ़ राहत फंड में किया गया. उन्हाेंने लिखा है कि कलकत्ता हाइकोर्ट में जमा की गयी एक चौंकाने वाली 700 पन्नों की सीएजी रिपोर्ट ने ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार के तहत मालदा के बाढ़ राहत फंड में 100 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का खुलासा किया है. मालवीय ने लिखा है कि यह एक बेरहम, सिस्टमैटिक लूट है, जबकि असली पीड़ित दुख में जी रहे हैं.

अमित मालवीय ने कहा है कि सीएजी की जांच ने खुलेआम भ्रष्टाचार को उजागर किया है. एक ही बैंक अकाउंट में कई बार पैसे डाले गये, कुछ में तो 42 बार तक, और 108 जन प्रतिनिधियों और राज्य कर्मचारियों ने गैर-कानूनी तरीके से बीपीएल राहत का पैसा अपनी जेब में डाला. मालवीय ने आरोप लगाया है कि गरीबों के लिए जो राहत थी, उसे बेशर्मी से तृणमूल से जुड़े प्रभावशाली लोगों और रिश्तेदारों को दे दी गयी, जिसमें एक ही व्यक्ति को बार-बार पेमेंट करने के 6,965 मामले सामने आये.

मालवीय ने आगे लिखा है कि सबूत मिटाने के लिए ब्लॉक ऑफिस से सरकारी दस्तावेज रहस्यमय तरीके से गायब हो गये, और हरिश्चंद्रपुर और रतुआ में उन लोगों को फंड दिया गया जिन्होंने कभी अप्लाई भी नहीं किया था. यह सिर्फ लापरवाही नहीं है, यह राज्य द्वारा प्रायोजित लूट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >