ट्रैफिक नियम उल्लंघन के आरोप में 882 के खिलाफ हुई कार्रवाई

वहीं बिना हेलमेट 180 बाइक सवार के कारण चालकों पर कार्रवाई की गयी.

कोलकाता. दीपावली एवं कालीपूजा के दिन कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अभियान चलाते हुए महानगर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 882 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इसमें बिना हेलमेट पकड़े गये 331 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. वहीं बिना हेलमेट 180 बाइक सवार के कारण चालकों पर कार्रवाई की गयी. इधर, लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में 116 लोगों का चालान कटा है. शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 99 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इधर, अन्य मामलों में 156 वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की तरफ से अभियान चलाया गया है. पुलिस का कहना है कि त्योहार के समय महानगर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से कार्रवाई की जायेगी, जिससे त्योहार के दिनों में सड़कों दुर्घटनाओं को कम किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >