शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर नाबालिग पर एसिड अटैक

उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एसिड अटैक करने का मामला सामने आया है.

पड़ोसी युवक पर आरोप परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

प्रतिनिधि, बशीरहाट.

उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एसिड अटैक करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के शरीर के कई हिस्से झुलस गये हैं और उसे स्थानीय अस्पताल से कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, आरोप पड़ोस के एक युवक पर लगाया गया है. परिवार ने बताया कि युवक लंबे समय से किशोरी को शादी का प्रस्ताव दे रहा था और उसे परेशान कर रहा था. किशोरी और उसके परिवार ने प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक अश्लील संदेश और धमकियां भेजी. सोमवार रात आरोपी ने किशोरी के घर की खिड़की से एसिड फेंक दिया. परिजन तुरंत किशोरी को मिनाखां ग्रामीण अस्पताल ले गये. हालत गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपी ने पहले भी उस पर एसिड अटैक करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गयी थी. परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >