तृणमूल नेता पर अपनी ही पार्टी की विधायक को धमकी देने का आरोप

साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास एक जेल है, जो लोग उस जेल में पकड़े जायेंगे, वह दोबारा सूरज की रोशनी नहीं देख पायेंगे.

स्वरूपनगर की तृणमूल विधायक हैं पीड़िता बशीरहाट. स्वरूपनगर के गोविंदपुर के बालकी इलाके में अब्दुल वहाब मंडल नाम के एक तृणमूल नेता पर तृणमूल के विजय सम्मिलनी कार्यक्रम में स्वरूपनगर की तृणमूल विधायक बीना मंडल पर आपत्तिजनक कटाक्ष करने और धमकी देने का आरोप लगा है. अब्दुल वहाब मंडल ने बताया कि यहां की तीन बार की विधायक बीना मंडल, अभी से विज्ञापन दे रही हैं कि 2026 में वह दोबारा विधायक बनेंगी, इसी को लेकर उन्होंने अपशब्द कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास एक जेल है, जो लोग उस जेल में पकड़े जायेंगे, वह दोबारा सूरज की रोशनी नहीं देख पायेंगे. उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि जो लोग उनका विरोध करते है, वह मौत को गले लगा रहे हैं. इधर, स्वरूपनगर की तृणमूल विधायक बीना मंडल ने कहा है कि अब्दुल को पार्टी विरोधी कार्य के लिए 2019 में पार्टी ने निष्कासित कर दिया था. इसके बावजूद तृणमूल के विजय सम्मेलन में इस तरह बोलने की हिम्मत कैसे हुई, वह अब्दुल वहाब मंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >