63 लाख रुपये गबन करने का आरोपी गिरफ्तार

जहीर अब्बास खान नामक शख्स को गिरफ्तार किया है. वह बीरभूम जिले के सिउड़ी का निवासी है.

कोलकाता. शेक्सपीयर सरणी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान 63 लाख रुपये का गबन करने के आरोप में पुलिस ने जहीर अब्बास खान नामक शख्स को गिरफ्तार किया है. वह बीरभूम जिले के सिउड़ी का निवासी है. वह कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव पद पर था.सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी ने फर्जी मनी रसीद बनाकर कंपनी के बैंक खाते से 63 लाख रुपये निकाल लिये. कंपनी की तरफ से शेक्सपीयर सरणी थाने में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी को डलहौसी के पास जीपीओ के निकट से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से छह लाख रुपये भी बरामद हुए हैं. गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां जज ने उसे 11 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >