16 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अपने बिजनेस पार्टनर को अंधेरे में रख उसके दस्तावेज में जालसाजी कर एक बैंक से 16 करोड़ का लोन लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

बिजनेस पार्टनर के दस्तावेज में जालसाजी कर लिया था लोन

संवाददाता, कोलकाता

अपने बिजनेस पार्टनर को अंधेरे में रख उसके दस्तावेज में जालसाजी कर एक बैंक से 16 करोड़ का लोन लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम भवानी प्रसाद मुखर्जी है. गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने बैंकशाल कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने उसे तीन मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. वर्ष 2023 में बहूबाजार थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने बताया कि शिकायतकर्ता के साथ एक व्यापारिक समझौता हुआ था. कुछ समय बाद पता चला कि वित्तीय विवरणों में कई विसंगतियां थीं. जितना लेन-देन होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ. इसके बाद इसकी शिकायत बहूबाजार थाने में दर्ज करायी गयी. लालबाजार की टीम ने जांच में पाया कि शिकायतकर्ता के जाली हस्ताक्षर कर पुरुलिया के एक बैंक से आरोपी ने कुल 16 करोड़ रुपये का लोन लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >