न्यू मार्केट : नौकरी के नाम पर 9.75 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनाया शिकार

रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनाया शिकार कोलकाता. रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 9.75 लाख रुपये ठगने के आरोप में अमित कुमार नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी थी कि आरोपी ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने का लालच देकर उससे किस्तों में कुल 9.75 लाख रुपये लिये थे. इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को न्यू मार्केट इलाके के एक होटल में इंटरव्यू के लिए बुलाया और वहां उसका इंटरव्यू लिया. बाद में उसे एक नकली नियुक्ति पत्र थमा दिया गया. कागजात देखकर पीड़ित को संदेह हुआ, जिसके बाद उसने न्यू मार्केट थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को आरोपी को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां जज ने उसे सात मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी गयी रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >