संवादादाता, कोलकाता.
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेतृत्व वाली सरकार के 2011 से लेकर अब तक के शासनकाल में किये गये कार्यों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश करने के लिए शुक्रवार से सड़कों पर उतरेंगे. पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है.तृणमूल ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर बनर्जी द्वारा गढ़ा गया नारा ‘‘जोतोई कोरो हमला, आबार जितबे बांग्ला’’ (आप जितना भी हमला करें, बंगाल फिर से विजयी होकर उभरेगा) लिखा. इसने पोस्ट में लिखा, ‘‘कोई अन्याय, कोई षड्यंत्र, कोई धमकी बंगाल को कभी नहीं झुका पायी बंगाल के लोगों के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए हर लड़ाई में बनर्जी ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है.’’ पोस्ट में कहा गया है, ‘‘गुरुवार से वह सड़कों पर उतरेंगे, लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे और लोकतांत्रिक भागीदारी को कमजोर करने और वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने के प्रयासों का विरोध करेंगे.’’
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
