राजनीतिक आतंक का शिकार हुआ हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं, अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद

Abhishek Banerjee Thanks Rahul Gandhi: सोनारपुर हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है. अभिषेक ने भाजपा पर ‘राज्य प्रायोजित आतंक’ का आरोप लगाया और कहा कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Abhishek Banerjee Thanks Rahul Gandhi: दक्षिण बंगाल के सोनारपुर में हुए हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अब पूरी तरह अटैकिंग मोड में हैं. हमले के बाद रविवार को एक बार फिर अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हमले की निंदा और टीएमसी के प्रति समर्थन जताने के लिए अभिषेक बनर्जी ने उन्हें धन्यवाद दिया.

सिद्धांतों से समझौता नहीं : अभिषेक

अभिषेक ने कहा कि वह ‘राज्य प्रायोजित आतंक’ (स्टेट स्पांसर्ड टेरर) का शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा कि वे सिद्धांतों से समझौता कर आराम की जिंदगी जीने की बजाय लोकतंत्र के लिए संघर्ष करना चुनेंगे. इस बयान के साथ ही अभिषेक ने इंडिया (INDIA) गठबंधन की एकजुटता का संदेश देकर भाजपा की नयी सरकार को खुली चुनौती दे दी है.

आतंकवाद के खिलाफ बोलने वाला आज खुद ‘आतंक’ का शिकार : बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने अपने पोस्ट में अतीत के एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम का जिक्र करते हुए भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाये. अभिषेक ने कहा कि पिछले वर्ष वे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 5 देशों की यात्रा पर गये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. वहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और आतंकवाद के खिलाफ देश का पक्ष मजबूती से रखा था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की एकता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा की, आज वही व्यक्ति अपने ही देश में राजनीतिक हिंसा और आतंक का निशाना बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : लपेटे में लॉकेट चटर्जी, भाकपा ने शुभेंदु सरकार को घेरा, कहा- लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं

भाजपा की देशभक्ति की परिभाषा पर प्रहार

डायमंड हार्बर के सांसद ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने लिखा- आज की भाजपा का अंध समर्थन करने वाला देशभक्त कहलाता है, लेकिन यदि कोई जनहित में उसी पार्टी के खिलाफ सवाल उठाता है, तो उसे हिंसक तरीके से निशाना बनाया जाता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक का दावा – विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने दावा किया कि सोनारपुर की घटना जनता का गुस्सा नहीं, बल्कि विपक्ष की आवाज को शारीरिक बल से दबाने की भाजपा की सुनियोजित कोशिश थी. अभिषेक ने कहा कि उन्हें धमकियां मंजूर हैं, लेकिन घुटने टेकना उनके खून में नहीं है.

अभिषेक को हेमंत सोरेन और राहुल का मिला साथ

सोनारपुर हमले के बाद दिल्ली से लेकर रांची तक विपक्षी नेताओं ने अभिषेक के पक्ष में मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न केवल हमले की निंदा की, बल्कि अभिषेक की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जतायी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना को लोकतंत्र के लिए काला धब्बा बताया. अभिषेक ने भरोसा जताया कि ‘इंडिया’ गठबंधन भय, नफरत और हिंसा की राजनीति को हराकर जनता की आवाज को और बुलंद करेगा.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, टीएमसी सांसद बोले- भाजपा ने किया अटैक, हुगली में हाई अलर्ट

Abhishek Banerjee Thanks Rahul Gandhi: क्या था मामला?

शनिवार को अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा में जान गंवाने वाले अपने एक पार्टी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने गये थे. वहां उग्र भीड़ ने उन्हें घेर लिया. उन पर जूते, अंडे व पत्थर फेंके गये. स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि अभिषेक को हेलमेट पहनकर वहां से निकलना पड़ा. हालांकि, भाजपा इस हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार कर रही है, लेकिन अभिषेक के इस ताजा बयान ने बंगाल की राजनीति में फिर से उबाल ला दिया है.

इसे भी पढ़ें

शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा

मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >