अभिषेक बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, जानें पूरा मामला

अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है. उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें पहले SSKM अस्पताल में जांच कराने को कहा गया था. यह पूरा मामला क्या है, जानें.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी आंखों के इलाज के सिलसिले में विदेश जाने की इजाजत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस निर्देश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें पहले कोलकाता के SSKM अस्पताल जाकर अपनी आंखों की जांच कराने और विशेषज्ञों की रिपोर्ट जमा करने को कहा गया था.

अभिषेक की दलील - जांच में कर रहे सहयोग

सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में अभिषेक बनर्जी ने तर्क दिया है कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. डीजे (DJ) मामले में हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वॉयस सैंपल भी दे चुके हैं. इसके बावजूद अदालत उनके इलाज से जुड़ी अर्जी पर अनुकूल रुख नहीं अपना रही है.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने क्या कहा था?

20 जुलाई को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ में सुनवाई के दौरान अभिषेक के वकील ने बताया था कि उनके मुवक्किल पिछले 10 वर्षों से अमेरिका में ही अपनी आंखों का इलाज करा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट की फटकार के बाद विधाननगर अदालत में अभिषेक बनर्जी ने रिकॉर्ड कराया आवाज का नमूना

अतिरिक्त महाधिवक्ता ने किया विदेश यात्रा का विरोध

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता राजदीप मजूमदार ने अभिषेक की विदेश यात्रा का कड़ा विरोध किया. अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद टिप्पणी की थी कि पहले SSKM अस्पताल के नेत्र विभाग के प्रमुख से जांच करायी जाये. यदि विशेषज्ञ यह राय देते हैं कि यह बीमारी कोलकाता में ठीक नहीं हो सकती और विदेश जाना अनिवार्य है, तभी अदालत अनुमति देने पर विचार करेगी.

ये भी पढ़ें: 1977 की इंदिरा गांधी की तरह वापसी कर सकती हैं 2026 की ममता बनर्जी? पढ़ें पूरा विश्लेषण

2016 में चोटिल हुए थे अभिषेक बनर्जी

अक्टूबर 2016 में मुर्शिदाबाद से लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में अभिषेक बनर्जी की आंख के निचले हिस्से में गंभीर चोट आयी थी. इसके बाद से उनका इलाज जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >