चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया

30 सितंबर की शाम वह घर लौटी तो देखा की आलमारी खुली हुई है और उसमें रखे सोने के आभूषण गायब हैं.

कोलकाता. दमदम नागेरबाजार ���ाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं. आरोपी का नाम सोमा डे है. जानकारी के अनुसार, नागेरबाजार के गोरक्षबासी रोड निवासी परमिता घोष ने 30 सितंबर को थाने में अपनी नौकरानी के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी. उसने बताया कि सोमा की उससे पहचान फेसबुक के जरिये हुई थी. बाद में उसे घर के कामकाज के लिए रख लिया. 30 सितंबर की शाम वह घर लौटी तो देखा की आलमारी खुली हुई है और उसमें रखे सोने के आभूषण गायब हैं. उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >