सिलिंडर लीक होने से किचन में लगी आग

लेक थाना अंतर्गत प्रिंस अनवर शाह रोड स्थित एक मकान के किचन में आग लग गयी

कोलकाता. लेक थाना अंतर्गत प्रिंस अनवर शाह रोड स्थित एक मकान के किचन में आग लग गयी. घटना शुक्रवार की है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग का एक इंजन मौके पर लाया गया. थोड़ी ही देर में आग नियंत्रित कर ली गयी. हादसे में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से आग लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >