अमित मालवीय ने कहा- केंद्र और राज्य के रिश्तों में अब पहले जैसा समीकरण नहीं रहेगा
संवाददाता, कोलकाताभाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राज्य के मुख्य सचिव के कार्यकाल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री के दावों पर सवाल उठाये हैं. अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में लिखा कि ममता बनर्जी अपने करीबी और कथित रूप से आज्ञाकारी नौकरशाहों के समूह से लगातार यह कहती रही थीं कि उनके पसंदीदा मुख्य सचिव को सेवा विस्तार मिल जायेगा और इस मामले में दिल्ली से सब कुछ तय है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि यह बात अब पूरी तरह गलत साबित हो गयी है. मालवीय ने कहा कि मुख्य सचिव को किसी तरह का सेवा विस्तार नहीं मिला है और पश्चिम बंगाल को नया मुख्य सचिव मिल चुका है. उनके अनुसार, यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक स्पष्ट संकेत है.भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह बदलाव इस बात की ओर इशारा करता है कि धमकाने, अधिकार जताने और कृत्रिम सत्ता प्रदर्शन का दौर अब अपनी सीमा पर पहुंच रहा है. उन्होंने इशारों में कहा कि केंद्र और राज्य के संबंधों में अब चीजें पहले की तरह नहीं चलेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
