पांडुआ से एक बांग्लादेशी युवक हुआ गिरफ्तार

पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी अस्थिर हालात और इधर एसआइआर के माहौल के बीच हुगली जिले के पांडुआ थाना क्षेत्र से एक बांग्लादेशी युवक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

हुगली. पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी अस्थिर हालात और इधर एसआइआर के माहौल के बीच हुगली जिले के पांडुआ थाना क्षेत्र से एक बांग्लादेशी युवक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को शनिवार को चुंचुड़ा अदालत में पेश किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नाम रियाद हसन है. वह बांग्लादेश के बरिशाल का निवासी है. आरोपी का दावा है कि करीब तीन साल पहले वह दलाल के जरिये कोलकाता आया था और टाॅलीगंज इलाके में रह रहा था. कुछ दिन पहले ही वह पांडुआ के तिन्ना दक्षिणपाड़ा इलाके में आकर रहने लगा. स्थानीय लोगों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना के आधार पर शुक्रवार रात पांडुआ थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध घुसपैठ का मामला दर्ज किया है. तलाशी के दौरान उसके पास कोई वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला. हुगली ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सरकार ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश का निवासी है. और अवैध रूप से यहां रह रहा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वह किस उद्देश्य से पांडुआ आया था, इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >