करुणामयी में एसएफआइ व डीवाइएफआइ का प्रदर्शन आज

कोलकाता: स्टूडेंट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया (एसएफआइ) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआइ) की ओर से गुरुवार को सॉल्टलेक स्थित करुणामयी मोड़ के निकट प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन अपराह्न लगभग दो बजे से होगा. यह जानकारी एसएफआइ और डीवीआइएफ की राज्य कमेटियों के नेताओं की ओर से दी गयी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि […]

कोलकाता: स्टूडेंट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया (एसएफआइ) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाइएफआइ) की ओर से गुरुवार को सॉल्टलेक स्थित करुणामयी मोड़ के निकट प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन अपराह्न लगभग दो बजे से होगा.

यह जानकारी एसएफआइ और डीवीआइएफ की राज्य कमेटियों के नेताओं की ओर से दी गयी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में अनियमितता बरती जा रही है. 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट प्राइमरी 2016) के प्रथम चरण के तहत सफल 11,300 परीक्षार्थियों की नियुक्ति किये जाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन सफल परीक्षार्थियों की सूची प्रकाशित नहीं की गयी है. सूची प्रकाशित किये जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >