मोदी एक ‘खराब नेता'' हैं, झूठ फैला रहे हैं : ममता

कोलकाता : नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना हमला तेज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज उन्हें ‘खराब नेता और बदतर प्रशासक’ बताया, जो झूठ फैला रहे हैं और आराम कर रहे हैं जबकि आम आदमी कष्ट भुगत रहा है. उन्होंने यहां एक वक्तव्य में कहा, ‘‘मोदीजी ने सारी विश्वसनीयता खो दी […]

कोलकाता : नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना हमला तेज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज उन्हें ‘खराब नेता और बदतर प्रशासक’ बताया, जो झूठ फैला रहे हैं और आराम कर रहे हैं जबकि आम आदमी कष्ट भुगत रहा है.

उन्होंने यहां एक वक्तव्य में कहा, ‘‘मोदीजी ने सारी विश्वसनीयता खो दी है. वह एक खराब नेता और बदतर प्रशासक हैं. वह झूठ बोल रहे हैं.” तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने कहा, ‘‘सारा विपक्ष एकजुट है और आप बंटे हुए हैं.” ममता नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर विपक्षी हमले का नेतृत्व कर रही हैं.

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि 500 और 1000रुपये के नोटों को बंद किए जाने की वजह से 1.28 लाख करोड़ रुपये हमेशा के लिए गंवा दियेगये हैं. एक शीर्ष शोध निकाय सीएमआइइ के अनुसार, ‘‘यह हैरान करने वाली बात है कि देश में ही नोटबंदी की वजह से 1.28 लाख करोड़ रुपये हमेशा के लिए गंवा दियेगये हैं.”

उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मूडीज ने कहा, ‘‘नोटों पर प्रतिबंध से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होंगी.” उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी बुरी तरह कष्ट भुगत रहा है जबकि मोदी जी आराम कर रहे हैं और झूठ फैला रहे हैं.” बनर्जी ने 23 नवंबर को दिल्ली में धरना दिया था. उन्होंने कल इस मुद्दे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की.

तृणमूल शहर में 28 नवंबर को एक रैली आयोजित करेगी. तृणमूल प्रमुख को 29 नवंबर को लखनऊ में और अगले दिन पटना में एक सभा को संबोधित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >