प. बंगाल : 20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी को पीटा, मामला दर्ज

हावड़ा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक व्यवसायीसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने प्रकाश में आया है. रंगदारी नहीं देने पर उन्हें बदमाशों ने जमकर पीटा. घटना शिवपुर थाना क्षेत्र की है. पीड़ित व्यवसायी का नाम अरुण प्रकाश 48 है. पीड़ित ने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. व्यवसायी ने […]

हावड़ा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक व्यवसायीसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने प्रकाश में आया है. रंगदारी नहीं देने पर उन्हें बदमाशों ने जमकर पीटा. घटना शिवपुर थाना क्षेत्र की है. पीड़ित व्यवसायी का नाम अरुण प्रकाश 48 है. पीड़ित ने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी है.

व्यवसायी ने बताया कि स्थानीय दो रंगदार व्यवसायी के ऑफिस में गये और 20 लाख की रंगदारी मांगी. रुपये नहीं देने पर ऑफिस के अंदर उसे बुरी तरह से पीटा गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी गयी है. इस घटना के बाद व्यवसायी की तबीयत बिगड़ गयी है. उनका आरोप है कि थाने में लिखित शिकायत दर्ज करने के बावजूद पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >