exit polls : बंगाल में फिर ममता सरकार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है. एबीपी आनंद व एसी निल्सन द्वारा किये गये समीक्षा के अनुसार, बंगाल में फिर से सत्तारूढ़ पार्टी का कब्जा होगा. हालांकि इस सर्वे में तृणमूल कांग्रेस कीसीटें पहले की अपेक्षा कम होने की संभावना जतायी है. राज्य में छह […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है. एबीपी आनंद व एसी निल्सन द्वारा किये गये समीक्षा के अनुसार, बंगाल में फिर से सत्तारूढ़ पार्टी का कब्जा होगा. हालांकि इस सर्वे में तृणमूल कांग्रेस कीसीटें पहले की अपेक्षा कम होने की संभावना जतायी है.

राज्य में छह चरण में सात दिनों तक मतदान हुआ था. बंगाल के 294 सीटों में से 163 सीट पर तृणमूल कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है, जबकि वामो-कांग्रेस गठबंधन को 126 सीट मिलने की संभावना है. सर्वे में भाजपा को सिर्फ एक सीट दी गयी है कि अन्य को चार सीट मिलने की उम्मीद है. लेकिन साथ ही सर्वे में यह भी कहा गया है कि 294 में से 25 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के जीत का अंतर सिर्फ पांच प्रतिशत का होगा. इसलिए इन 25 सीटों पर उलटफेर भी हो सकता है.

तृणमूल कांग्रेस अगर इन 25 सीटों पर बहुमत नहीं हासिल कर पाती है तो वह सत्ता नहीं बना पायेगी और तृणमूल की कुल सीटें कम होकर 138 रह जायेंगी और यह सभी सीटें अगर वामो-कांग्रेस गठबंधन की ओर जाते हैं तो उनके सीटों की संख्या कुल मिला कर 151 हो जायेगी.

विभिन्न चरण के अनुसार चुनाव के नतीजे

चरण कुल सीट तृणमूल वामो-कांग्रेस भाजपा अन्य
प्रथम (पहला दिन) 18 14 4 0 0
प्रथम (दूसरे दिन) 31 21 10 0 0
द्वितीय 56 18 34 0 0
तृतीय 62 28 34 0 0
चौथा 49 32 17 0 0
पांचवां 53 30 22 0 1
छठवां 25 20 5 0 0
कुल 294 163 126 1 4

* बंगाल में एक्जिट पोल के नतीजे

मीडिया तृणमूल कांग्रेस-वामो भाजपा अन्य
एटी-एक्सिस 233-251 38-51 1-5 2-5
एबीपी-एसी नेल्सन 163 126 1 4
टीएन-सी वोटर 167 120 4 3
एनएन 151-155 132-140 2-4 1-3

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >