मोदी ने बीमार स्वामी आत्मस्थानानंद महाराज से मुलाकात की

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण मठ एवं मिशन आर्डर के बीमार अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानानंद महाराज से आज मुलाकात की. मोदी उन्हें अपना गुरु मानते हैं. पिछले साल नौ मई के बाद दूसरी बार मोदी ने उनसे मुलाकात की है. 98 वर्षीय स्वामी जी शहर के रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में उम्र संबंधी बीमारियों […]

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण मठ एवं मिशन आर्डर के बीमार अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानानंद महाराज से आज मुलाकात की. मोदी उन्हें अपना गुरु मानते हैं. पिछले साल नौ मई के बाद दूसरी बार मोदी ने उनसे मुलाकात की है. 98 वर्षीय स्वामी जी शहर के रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में उम्र संबंधी बीमारियों का उपचार करा रहे हैं.

15 मिनट तक रहे मोदी

आरकेएम सेवा प्रतिष्ठान के सचिव स्वामी सत्यदेवानंद महाराज ने पीटीआई-भाषा से कहा कि प्रधानमंत्री ने अस्पताल में तकरीबन 15 मिनट बिताये. वह महाराज के कक्ष में गये और चरण स्पर्श किया और स्वामी जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया. दोनों ने गुजराती में बातचीत की और संक्षिप्त बातचीत के दौरान एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा. मोदी स्वामी आत्मस्थानानंद से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करते थे जब दोनों राजकोट में रहा करते थे.

पीएम को शॉल भेंट किया गया

बैठक के बाद रामकृष्ण मठ एवं मिशन के महासचिव स्वामी सुहितानंद महाराज ने बेलूरमठ मंदिर से प्रधानमंत्री को शॉल भेंट किया और शुभकामना दी. स्वामी सत्यदेवानंद महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री को बेलूर मठ से प्रसाद के तौर पर खीर और ‘संदेश’ दिया गया. युवावस्था में मोदी मिशन में शामिल होने के लिए बेलूरमठ पहुंचे थे लेकिन उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया था और कहा गया था कि उनकी जरूरत कहीं और है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >