बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने विवादित बयान से झाड़ा पल्ला

कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक विवादित बयान दिया है कि अगर कोई पाक जिंदाबाद के नारे लगाये तो उसे 6 इंच छोटा कर दिया जाये. हालांकि जब उनसे बात इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बयान से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा : मैंने अपने संबोधन के दौरान […]

कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक विवादित बयान दिया है कि अगर कोई पाक जिंदाबाद के नारे लगाये तो उसे 6 इंच छोटा कर दिया जाये. हालांकि जब उनसे बात इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बयान से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा : मैंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अगर यहां पाकिस्तान जिंदाबाद कहनेवाला पाकिस्तान जाये तो उन्हें या तो ऊपर से छह इंच या नीचे से छह इंच छोटा कर दिया जायेगा, तब उन्हें समझ में आयेगा कि मानवाधिकार किसे कहते हैं.
वहीं गुरुवार को बारासात में एक कर्मी सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहीं. उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से और मजबूत हुई है. यहां की जनता का भी भाजपा पर विश्वास बढ़ा है‍‍. आनेवाले समय राज्य में भाजपा एक मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी. पार्टी के पुराने नेताओं को हटाने और भाजपा की आंतरिक कलह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास हमेशा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >