ममता के बदले सुर कहा, नरेंद्र मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार को वैचारिक मतभेदों के बावजूद विकास के लिए केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार के साथ मिलकर काम करना है. ममता ने कहा, हमारे बीच वैचारिक मतभेद हैं लेकिन हमें पश्चिम बंगाल के विकास के लिए मिलकर काम भी करना है. हालांकि […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार को वैचारिक मतभेदों के बावजूद विकास के लिए केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार के साथ मिलकर काम करना है. ममता ने कहा, हमारे बीच वैचारिक मतभेद हैं लेकिन हमें पश्चिम बंगाल के विकास के लिए मिलकर काम भी करना है.

हालांकि उन्होंने केंद्र पर कुछ मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा, संघीय ढांचे में सभी को नियमों का पालन करना होता है. जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अपना रुख बरकरार रखते हुए ममता ने कहा कि उनकी पार्टी भूमि विधेयक के मुददे पर कोई समझौता नहीं करेगी.

ममता ने क्षेत्रीय भाषा के एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, हम भूमि विधेयक, जबरन भूमि अधिग्रहण और सेज दर्जा देने के मुददे पर समझौता नहीं करेगे. यह हमारी चुनावी प्रतिबद्धता थी. हम इस पर पीछे नहीं हटेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी वह दुखी महसूस करती हैं तो वह बच्चों से बात करती हैं और उनके साथ समय बिताती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >