रेफ्रिजरेटर के अंदर मिला कॉकरोच, दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता के 40 रेस्टोरेंट- स्वीट शॉप के लाइसेंस सस्पेंड

दुर्गा पूजा से ठीक पहले कोलकाता में फूड सेफ्टी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. 40 रेस्टोरेंट और स्वीट शॉप के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें रेफ्रिजरेटर में कॉकरोच मिलने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. यह 'फूड सेफ्टी वीक' के तहत उठाया गया कदम है.

कोलकाता. दुर्गा पूजा से पहले फूड डिपार्टमेंट की कोलकाता में कार्रवाई हुई है. इस दौरान 40 रेस्टोरेंट और स्वीट शॉप के लाइसेंस रद्द कर दिए गए, जबकि कई प्रतिष्ठानों से खराब खाना जब्त किया गया. विभाग ने मंगलवार को 592 जगहों का निरीक्षण किया, जहां कई तरह की अनियमितताएं मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. शहर के कई मॉल, बेंटिंक स्ट्रीट और सॉल्ट लेक में भी छापेमारी की गई.

'फूड सेफ्टी वीक' के तहत कार्रवाई

म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेटर स्मिता पांडेय ने बताया कि ये निरीक्षण 'फूड सेफ्टी वीक' के तहत किए गए. उन्होंने कहा कि मंगलवार को 592 जगहों का निरीक्षण किया गया और 1,224 किलो खाद्य सामग्री नष्ट की गई. 40 लाइसेंस सस्पेंड किए गए. अगर सस्पेंड किए गए प्रतिष्ठान नियमों का पालन करते हैं, तो उनके स्टेटस की समीक्षा की जाएगी. हाइजीन एक बुनियादी जरूरत है और इन मानकों को सबसे पहले पूरा करना होगा.

रेफ्रिजरेटर के अंदर कॉकरोच

स्मिता पांडेय ने बताया कि पहले लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई नहीं की जाती थी, लेकिन अब कार्रवाई करने की पूरी छूट है. पूजा त्योहार नजदीक आने के साथ विभाग चाहता है कि प्रतिष्ठान बेहतर सर्विस दें और साफ-सफाई बनाए रखें. विभाग को उम्मीद है कि वे अधिक सावधानी बरतेंगे. एक बड़े स्वीट शॉप में भी हाइजीन मानकों का पालन नहीं किया गया और उसके रेफ्रिजरेटर के अंदर कॉकरोच पाए गए.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार को भी छापेमारी की गई थी

रविवार को शहर के कई मॉल के फूड कोर्ट में अधिकारियों ने छापेमारी की और किचन का निरीक्षण कर ऑपरेशनल स्टैंडर्ड का जायजा लिया. उन्होंने स्टोर किए गए खाने की गुणवत्ता, स्टोरेज के तरीकों और फ्रोजन फूड को रखने के तरीके की जांच की. इसी दौरान बेंटिंक स्ट्रीट इलाके के कई रेस्टोरेंट में भी खाने की गुणवत्ता की जांच के लिए छापेमारी की गई और रेफ्रिजरेटर से सैंपल लिए गए. सॉल्ट लेक में भी अधिकारियों ने रेस्टोरेंट किचन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और मसालों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >