एयर इंडिया को कोलकाता कार्यालय में आया धमकी भरा कॉल, दहशत

कोलकाता : शहर के एयर इंडिया कार्यालय में आज शाम एक धमकी भरा फोन काल आया तथा इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गयी है. इस फोन कॉल के बाद एहतियात बढ़ा दी गयी है. एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि यह कॉल शाम पांच बज कर 40 मिनट […]

कोलकाता : शहर के एयर इंडिया कार्यालय में आज शाम एक धमकी भरा फोन काल आया तथा इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गयी है. इस फोन कॉल के बाद एहतियात बढ़ा दी गयी है.

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि यह कॉल शाम पांच बज कर 40 मिनट पर सिटी बुकिंग आफिस के अधिकारियों को मिला. इसके बाद बउबाजार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ब्यूरो आफ सिविल एविएशन से संपर्क किया गया है तथासभी मानक एहतियाती कदम उठाये गये हैं. कोलकाता से उड़ान परिचालन सामान्य है.’’ शहर के पुलिस आयुक्त सुरजीत कार पुरकायस्थ ने बताया कि एयर इंडिया कार्यालय में आज एक कॉल आया. हालांकि ऐसे कॉल काफी सामान्य होते हैं फिर भी हमें इसे काफी गंभीरता से ले रहे हैं. घबराने जैसी कोई बात नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >