22.24 लाख प्रवासी श्रमिकों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड देगी शुभेंदु अधिकारी की सरकार

Job Card to Migrant Laborers West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है. इस पहल के तहत, 22.24 लाख प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड (जीआरजीसी) प्रदान किये जायेंगे.

Job Card to Migrant Laborers West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य से बाहर काम की तलाश में जाने वाले प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के सभी जिलों के प्रशासन को चिह्नित प्रवासी श्रमिक परिवारों की पहचान और उन्हें ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड (जीआरजीसी) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

100 प्रतिशत जॉब कार्ड का लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य चिह्नित 22,24,060 प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को 100 प्रतिशत कार्ड कवरेज देना है, ताकि पात्र वयस्क सदस्यों को अपने गांव में ही मजदूरी आधारित रोजगार मिल सके और मजबूरी में दूसरे राज्यों में पलायन करने की जरूरत कम हो.

पात्र परिवारों को जल्द से जल्द कार्ड देने की तैयारी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि प्रवासी श्रमिकों से जुड़े आंकड़ों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाये कि जिन पात्र परिवारों के पास रोजगार कार्ड नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द कार्ड जारी किया जाये. सरकार का जोर केवल कार्ड वितरण तक सीमित नहीं है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शुरू होगी जी रामजी योजना, इस बार मिलेगी 125 दिन की रोजगार गारंटी

गारंटीकृत मजदूरी आधारित काम मिलेगा

अभियान के तहत पात्र परिवारों के वयस्क सदस्य जब रोजगार की मांग करेंगे, तो उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में गारंटीकृत मजदूरी आधारित काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है. इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाकर बाहरी राज्यों की ओर होने वाले पलायन को कम करना है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में वीबी जी राम जी योजना लागू, 15 दिनों में नहीं मिला काम तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

22 जिलों में 22.24 लाख श्रमिकों की पहचान

बताया गया है कि राज्य के 22 जिलों में कुल 22,24,060 प्रवासी श्रमिकों की पहचान की गयी है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मुर्शिदाबाद इस सूची में सबसे ऊपर है. मुर्शिदाबाद में 3,86,191 प्रवासी श्रमिकों की पहचान की गयी है.

सबसे ज्यादा प्रवासी श्रमिक मुर्शिदाबाद में

जिला का नामप्रवासी श्रमिकों की संख्या
मुर्शिदाबाद3,86,191
मालदा2,86,329
पश्चिम मेदिनीपुर1,68,570
नदिया1,61,908
पूर्व मेदिनीपुर1,57,376
दक्षिण 24 परगना1,50,987
कूचबिहार1,44,916
उत्तर 24 परगना1,27,936
पूर्व बर्धमान1,12,452
बीरभूम95,946
कलिम्पोंग3,435


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >