21 July Shahid Diwas LIVE Updates: कैनिंग स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, झंडे फाड़े

21 July Shahid Diwas LIVE Updates: कोलकाता में 21 जुलाई को शहीद दिवस के अवसर पर तीन प्रमुख गुटों ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया. यह घटना शहर की राजनीतिक सरगर्मी को दर्शाती है.

3:42 PM. 21 Jul 26 3:42 PM. 21 Jul

कैनिंग स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, झंडे फाड़े

कोलकाता में शहीद मीनार के पास आयोजित कांग्रेस पार्टी के शहीद दिवस रैली में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कैनिंग स्टेशन पर हमला किया गया. कांग्रेस पार्टी के झंडे फाड़े गये. यह आरोप प्रदेश कांग्रेस की ओर से लगाया गया है.

3:41 PM. 21 Jul 26 3:41 PM. 21 Jul

कांग्रेस का आरोप - नोवापाड़ा में भाजपा ने किया हमला

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि नोवापाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिउली मोहनपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर 21 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया. गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है.

3:39 PM. 21 Jul 26 3:39 PM. 21 Jul

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़

मुर्शिदाबाद के डोमकल से शहीद दिवस रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कोलकाता रवाना हुए. आरोप है कि भाजपा का झंडा थामे कुछ लोगों ने उनके वाहन पर हमला किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की.

3:37 PM. 21 Jul 26 3:37 PM. 21 Jul

दुर्गापुर में कांग्रेस की बस में तोड़फोड़ का आरोप

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के शहीद मिनार में आयोजित शहीद दिवस रैली में जा रहे उसके कार्यकर्ताओं से भरी बस पर दुर्गापुर में भाजपा वालों ने हमला किया. बस में तोड़फोड़ भी की.

3:35 PM. 21 Jul 26 3:35 PM. 21 Jul

कांग्रेस ने भी भाजपा और पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

21 जुलाई 1993 को पुसिस फायरिंग में मारे गये युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की याद में मनाये जाने वाले शहीद दिवस के दिन कांग्रेस पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी और बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के हर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों को कोलकाता जाने से रोका.

3:25 PM. 21 Jul 26 3:25 PM. 21 Jul

शहीद दिवस रैली के लिए बने मंच पर किया गया हमला

ममता बनर्जी ने मंच से आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने ‘शहीद दिवस’ रैली के लिए बनाये गये हमारे मंच पर हमला किया, ताकि हम कार्यक्रम न कर सकें.

3:18 PM. 21 Jul 26 3:18 PM. 21 Jul

बागियों को ममता बनर्जी की चुनौती - भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ें गद्दार

21 July Shahid Diwas LIVE Updates: ममता बनर्गी तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी. उन्होंने मंगलवार को कहा- मैं ‘गद्दारों’ को चुनौती देती हूं कि भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ें.

3:15 PM. 21 Jul 26 3:15 PM. 21 Jul

शहीद परिवारों का ममता ने जताया आभार

21 July Shahid Diwas LIVE Updates: ममता बनर्जी ने बिरला तारामंडल के सामने आयोजित कार्यक्रम में कहा- मैं हमारे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहीदों के परिवारों का आभार व्यक्त करती हूं, वे हर हाल में तृणमूण कांग्रेस के साथ खड़े रहे.

3:09 PM. 21 Jul 26 3:09 PM. 21 Jul

गद्दारों को तृणमूल कांग्रेस में लौटने की इजाजत नहीं : ममता बनर्जी

21 July Shahid Diwas LIVE Updates: ममता बनर्जी ने शहीद दिवस कार्यक्रम के मंच से तृणमूल कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बागी नेताओं को ‘गद्दार’ करार देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस में लौटने की इजाजत नहीं दी जायेगी.

3:06 PM. 21 Jul 26 3:06 PM. 21 Jul

विपक्ष से इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट होने की ममता की अपील

21 July Shahid Diwas LIVE Updates: बिरला तारामंडल के पास आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष से अपील की है कि वे इंडिया गठबंधन के तहत एकजुट हों. उन्होंने कहा- मैं चाहती हूं कि बंगाल में भाजपा से मुकाबले के लिए सभी लोग ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत एकजुट हों.

3:01 PM. 21 Jul 26 3:01 PM. 21 Jul

21 July Shahid Diwas LIVE Updates: कैनिंग स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, झंडे फाड़े

21 July Shahid Diwas LIVE Updates: ममता बनर्जी ने बिरला प्लेनेटोरियम के बाहर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शन में भी शामिल होंगी.

3:01 PM. 21 Jul 26 3:01 PM. 21 Jul

21 July Shahid Diwas LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले ‘शहीद दिवस’ का आयोजन हो रहा है. 3 प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक खेमे मध्य कोलकाता में महज ढाई किलोमीटर के दायरे में समानांतर कार्यक्रम आयोजित किये. इसके साथ ही यह वार्षिक स्मृति दिवस विरासत, संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक प्रासंगिकता साबित करने की प्रतिस्पर्धा में बदल गया. कार्यक्रमों के शुरू होने से कुछ घंटे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी बिरला तारामंडल के पास अपने गुट के कार्यक्रम स्थल पर रात भर रहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को बाधित करने के प्रयास में ‘भाजपा समर्थित बदमाशों’ ने मंच, बैनर और साउंड सिस्टम में तोड़फोड़ की. ममता बनर्जी ने आधी रात को कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि 1993 की पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों और कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने से रोका जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >