गुड़ाप में रेत से लदे 21 डंपर जब्त, चालक हुआ गिरफ्तार

जिला ग्रामीण पुलिस के गुड़ाप थाना और ट्रैफिक विभाग ने मध्य रात्रि से सुबह तक दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर अभियान चलाया.

संवाददाता, हुगली

जिला ग्रामीण पुलिस के गुड़ाप थाना और ट्रैफिक विभाग ने मध्य रात्रि से सुबह तक दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर अभियान चलाया. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस दौरान रेत से लदे 21 डंपर जब्त किये गये. 
इन वाहनों के चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे और वाहनों पर अधिक लोड भी था. ये वाहन बर्दवान, बीरभूम और अन्य जगहों से रेत लेकर कोलकाता जा रहे थे. सभी 21 चालकों को गिरफ्तार कर चुंचुड़ा कोर्ट में पेश किया गया है.

इसके अलावा, गुड़ाप थाने की पुलिस और ट्रैफिक विभाग के कर्मी उन वाहनों पर “नॉन कोलकाता ” का स्टिकर चिपका रहे हैं, जो कोलकाता न जाकर अन्य स्थानों की ओर जा रहे हैं, ताकि उन्हें गुड़ाप से डानकुनी तक किसी समस्या का सामना न करना पड़े. गुड़ाप बर्दवान जिले के करीब स्थित है और दुर्गा पूजा के अवसर पर भारी भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं. जिन मालवाहक वाहनों को कोलकाता में प्रवेश करना है, उन्हें रोक कर उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >