कमरे में लगी आग, दमघोंटू धुएं से वृद्ध हुआ बीमार

कोलकाता : दो मंजिली इमारत के पहले तल में स्थित एक कमरे में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. घटना बेलियाघाटा इलाके के अविनाश बनर्जी लेन में शनिवार देर रात 11.30 बजे के करीब की है. घटना के समय कमरे में मौजूद किशलय बनर्जी (65) बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय नर्सिंगहोम में उनका […]

कोलकाता : दो मंजिली इमारत के पहले तल में स्थित एक कमरे में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. घटना बेलियाघाटा इलाके के अविनाश बनर्जी लेन में शनिवार देर रात 11.30 बजे के करीब की है. घटना के समय कमरे में मौजूद किशलय बनर्जी (65) बुरी तरह से जख्मी हो गये.

स्थानीय नर्सिंगहोम में उनका इलाज चल रहा है. इधर, खबर पाकर दमकल विभाग के एक इंजन की मदद से दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये. बेलियाघाटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले गयी. दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. कमरे में आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है.

दमकलकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि कमरे के मच्छर भगाने का जला हुआ मैट या जली हुई सिगरेट की चिंगारी से आग लगी होगी. आग लगने के पीछे के असली कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. आग में कमरे को भारी नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >