आईपीएल में नहीं बिकना निराशाजनक : तिवारी

कल्याणी : टीम से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने सोमवार को यहां रणजी ट्राफी मैच में तिहरा शतक जड़ने के बाद कहा कि आईपीएल में नहीं बिकने की बात ‘पचाना मुश्किल’ था. मनोज तिवारी ने हैदराबाद के खिलाफ बंगाल के लिये खेलते हुए नाबाद 303 रन की पारी खेली, लेकिन 34 साल […]

कल्याणी : टीम से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने सोमवार को यहां रणजी ट्राफी मैच में तिहरा शतक जड़ने के बाद कहा कि आईपीएल में नहीं बिकने की बात ‘पचाना मुश्किल’ था.

मनोज तिवारी ने हैदराबाद के खिलाफ बंगाल के लिये खेलते हुए नाबाद 303 रन की पारी खेली, लेकिन 34 साल की उनकी उम्र और भारतीय टीम के संतुलित संयोजन को देखते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिये यह प्रदर्शन भी काफी नहीं होगा. श्री तिवारी ने कहा, ‘‘आईपीएल में नहीं बिकने की बात पचाना काफी मुश्किल था. लेकिन यह सच्चाई है.

निश्चित रूप से जब आप इतने सारे युवाओं को खेलते हुए देखते हो तो यह बुरा लगता है. मैं जब घर पर बैठ कर उन्हें देखता हूं, तो मुझे लगता है कि वो शाट मैं लगा सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >