भाटपाड़ा नपा में दो जनवरी को तृणमूल का अविश्वास प्रस्ताव

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा नगरपालिका दखल के लिए तृणमूल कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. सोमवार को नगरपालिका के चेयरमैन सौरभ सिंह के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के लिए नगरपालिका में 18 पार्षदों के समर्थन का एक पत्र सौंपा गया. सूत्रों के मुताबिक एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की […]

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा नगरपालिका दखल के लिए तृणमूल कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. सोमवार को नगरपालिका के चेयरमैन सौरभ सिंह के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के लिए नगरपालिका में 18 पार्षदों के समर्थन का एक पत्र सौंपा गया.

सूत्रों के मुताबिक एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की अनुपस्थिति में अन्य एक अधिकारी अतनू घोष के हाथ में तृणमूल पार्षदों ने अपना अविश्वास प्रस्ताव का पत्र जमा किया, जिसमें दो जनवरी का समय तय किया गया है. मालूम हो कि इससे पहले गत छह दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >