क्रिसमस की रात की दहशत फैलाने की कोशिश, गिरफ्तार

कोलकाता : क्रिसमस की रात को इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे शेख समीर नामक एक युवक को पुलिस ने हथियार के साथ उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके से गिरफ्तार किया. वह आनंदपुर इलाके के मार्टिनपाड़ा का रहनेवाला है. उसके पास से एक सिंगल शाॅटर फायर आर्म्स व एक कारतूस मिला है. पुलिस […]

कोलकाता : क्रिसमस की रात को इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे शेख समीर नामक एक युवक को पुलिस ने हथियार के साथ उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके से गिरफ्तार किया. वह आनंदपुर इलाके के मार्टिनपाड़ा का रहनेवाला है. उसके पास से एक सिंगल शाॅटर फायर आर्म्स व एक कारतूस मिला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार की रात को महानगर में चल रहे ब्लॉक रेड के दौरान जांच में इस युवक को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.

प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वह आनंदपुर इलाके के मार्टिनपाड़ा का रहनेवाला है. जोड़ाबागान से हथियार खरीद कर वह अपने इलाके के लोगों में दहशत फैलाने जा रहा था. इसके पहले पुलिस की जांच में वह पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी किससे हथियार खरीदा था, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >