घने कोहरे के कारण आसमान में 45 मिनट तक चक्कर काटता रहा विमान

कोलकाता : घने कोहरे के कारण शनिवार रात सवा ग्यारह बजे हैदराबाद से दुर्गापुर के अंडाल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनेवाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 517 को दुर्गापुर के अंडाल एयरपोर्ट पर नहीं उतारा जा सका. 45 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद अंत में उसे डायवर्ट कर कोलकाता एयरपोर्ट पर रात […]

कोलकाता : घने कोहरे के कारण शनिवार रात सवा ग्यारह बजे हैदराबाद से दुर्गापुर के अंडाल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनेवाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 517 को दुर्गापुर के अंडाल एयरपोर्ट पर नहीं उतारा जा सका. 45 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद अंत में उसे डायवर्ट कर कोलकाता एयरपोर्ट पर रात 2.55 बजे उतारा गया. उक्त फ्लाइट को रद्द करते हुए सुबह यात्रियों को सड़क मार्ग से दुर्गापुर के लिए भेजा गया.

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दुर्गापुर की फ्लाइट को कोलकाता एयरपोर्ट पर पार्किंग वे नंबर आठ पर उतारा गया. कुल 144 यात्री उतरे. सभी यात्रियों को सुबह साढ़े नौ बजे रोड मार्ग के जरिये दुर्गापुर भेजा गया.
उक्त उड़ान को बाद में कोलकाता एयरपोर्ट से एआइ 743 के रूप में अगरतला के लिए रवाना किया गया. बताया जाता है कि विमान हैदराबाद से रात को निर्धारित समय से तकरीबन सवा घंटे बाद उड़ान भरी थी.
रात दो बजे के करीब विमान अंडाल एयरपोर्ट पर पहुंचा था. वहां घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर उतरने के लिए 550 मीटर दृश्यता होनी चाहिए थी, लेकिन उस समय दृश्यता अधिकतम 400 मीटर होने के कारण विमान अंडाल एयरपोर्ट के आसपास इलाकों में रात के समय 45 मिनट तक चक्कर लगातार रहा.
लेकिन दृश्यता में सुधार नहीं होने से विमान को उतारना संभव नहीं हुआ. इस बीच, विमान का इंधन भी कम होने लगा. अंत में विमान को दमदम डायवर्ट किया गया. अंडाल में विमान नहीं उतरने से फिर वह हैदराबाद के लिए भी उड़ान नहीं भर सका और उसे रद्द कर दिया गया. इससे हैदराबाद जानेवाले यात्रियों को भी परेशानी हुई.
बाद में अंडाल से हैदराबाद जानेवाले यात्रियों को भी कोलकाता ले जाया गया, जहां से अन्य विमान से हैदराबाद भेजने की व्यवस्था की गयी. जो यात्री अंडाल से ही हैदराबाद जाने को तैयार हुए, उनके लिए अगले दिन के लिए व्यवस्था की गयी. इस तरह पहली बार अंडाल एयरपोर्ट से किसी विमान को अन्य एयरपोर्ट पर भेजना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >