बेटी की पोस्ट वायरल होने के बाद बोले गांगुली : “सना को इससे दूर रखें”

कोलकाता : संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) पर निशाना साधती सना गांगुली की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि उनकी बेटी को किसी भी तरह की राजनीति से अलग रखना चाहिए. भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि इंस्टाग्राम पोस्ट ‘सच नहीं ‘ है. उन्होंने ट्वीट किया […]

कोलकाता : संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) पर निशाना साधती सना गांगुली की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि उनकी बेटी को किसी भी तरह की राजनीति से अलग रखना चाहिए. भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि इंस्टाग्राम पोस्ट ‘सच नहीं ‘ है.

उन्होंने ट्वीट किया : कृपया सना को इन सब मामलों से दूर रखें. वह पोस्ट सच नहीं है. वह बहुत छोटी है और राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती. सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशाॅट वायरल हुआ है, जो सना के नाम से है. इसमें खुशवंत सिंह के उपन्यास ‘द एंड ऑफ इंडिया’ से कुछ पंक्तियां डाली हुई हैं.

इसमें कहा गया है : नफरत की बुनियाद पर खड़ा किया गया आंदोलन लगातार भय और संघर्ष का माहौल बनाकर ही जीवित रह सकता है. जो यह सोचते हैं कि मुसलमान या इसाई नहीं होने की वजह से वे सुरक्षित हैं, तो वे मूर्खों की दुनिया में जी रहे हैं. इसमें यह भी कहा गया : संघ पहले ही से वामपंथी इतिहासकारों और पश्चिमोन्मुखी युवाओं को निशाना बना रहा है.

इसमें आगे कहा गया है : कल स्कर्ट पहनने वाली महिलाओं, मांस खानेवाले लोगों, शराब पीने, विदेशी फिल्में देखने वालों, दंतमंजन की जगह टूथपेस्ट का इस्तेमाल करनेवालों, वैद्य की जगह एलोपैथिक डाक्टर के पास जानेवालों, जय श्रीराम का नारा लगाने की बजाय हाथ मिलाने या चुंबन देनेवालों पर भी आपत्ति दर्ज की जायेगी. कोई भी सुरक्षित नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >