घुसपैठिये मचा रहे तांडव, लगाम जरूरी

कल्याणी : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि ट्रेनों में आगजनी, तोड़फोड़, बसों में आगजनी व ताडंव कोई भारतीय नहीं कर सकता है, बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठिये ही ऐसा तांडव मचा सकते हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम […]

कल्याणी : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि ट्रेनों में आगजनी, तोड़फोड़, बसों में आगजनी व ताडंव कोई भारतीय नहीं कर सकता है, बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठिये ही ऐसा तांडव मचा सकते हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाना जरूरी है.

बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार व नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ताडंव के खिलाफ श्री घोष ने नदिया जिले के हांसखाली में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.
इस अवसर पर रानाघाट के भाजपा के सांसद जगन्नाथ सरकार, नदिया दक्षिण सांगठनिक जिले के अध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती व नदिया उत्तर सांगठनिक जिला के अध्यक्ष आशुतोष पाल सहित जिला के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
श्री घोष ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारों पर ताडंव मचा रहे हैं. कानून व्यवस्था को अपनी हाथों में लिया है. मुख्यमंत्री नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में गलतफहमी फैला रही है. नागरिकता संशोधन कानून के तहत मतुआ संप्रदाय के लोगों को नागरिकता दी जायेगी. इस कानून में शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है. इसमें किसी की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है.
रानाघाट के भाजपा के सांसद जगन्नाथ सरकार ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों को दिग्भ्रमित कर रही हैं. लोगों को गुमराह कर रही हैं और ऐसा घुसपैठियों के वोटबैंक को खुश करने के लिए कर रही हैं. लेकिन राज्य की जनता उनकी हकीकत को समझ गयी है. प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने शरणार्थियों को नागरिकता देने का वादा किया था और उसे उन्होंने पूरा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >