कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत डायमंड हार्बर के आकरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को कुछ लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में तोड़फोड़ कर हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर शाम के सवा चार बजे तक रेल अवरोथ किया, जिससे लगभग पांच घंटे रेल सेवाएं बाधित रहीं. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पर आग लगायी. पुलिस व यात्रियों को पत्थर फेंक कर मारा.
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, आकरा रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत डायमंड हार्बर के आकरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को कुछ लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में तोड़फोड़ कर हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर शाम के सवा चार बजे तक रेल अवरोथ किया, जिससे लगभग पांच घंटे रेल सेवाएं बाधित […]

डायमंड हार्बर के पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पांडेय ने बताया कि अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
गौरतलब है कि दक्षिणी 24 परगना के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
उत्तर 24 परगना : जगह-जगह प्रदर्शन
कोलकाता. नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों का तीसरा दिन भी विरोध जारी रहा. उत्तर 24 परगना जिले के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने रविवार सुबह से ही सड़क पर उतर कर विरोध करना शुरू कर दिया.
आमडांगा में संतोषपुर मोड़ से अवल सिद्धी मोड़ तक जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया. रविवार सुबह के समय प्रदर्शनकारियों ने सोनारपुर, कामदेवपुर मोड़ के निकट रास्ता अवरोध किया. बारासात के जेसोर रोड स्थित हुमईपुर, अब्दुलपुर में यहां के सुबह से ही सड़क पर उतर कर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया. दोपहर 12 बजे के करीब मध्यमग्राम के चंड़गढ़ के निवासियों ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया.
साथ ही पुलिस के सामने सड़क पर टायर जला कर लगभग दो घंटे तक पथावरोध किया गया. वहीं आमडांगा से होकर गुजरनेवाली 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही बिरयानी बना कर पिकनिक की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. देगंगा में चौरसिया जीवनतला बाजार इलाका व देगंगा के बेड़ाचापा इलाके में भी प्रदर्शनकारियों ने रास्ते पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया.
सीएए के विरोध में हुगली में हंगामा
हुगली. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में रविवार की शाम डानकुनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 2 रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. हिंसक भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की. पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ करने के साथ ही भाजपा कार्यालय में रखे होडिंग पोस्टर बैनर को आग के हवाले कर दिया गया.
सीएए और एनआरसी के खिलाफ डानकुनी इलाके में एकत्रित भीड़ ने सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग से यातायात सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गयीं.
खबर पाकर डानकुनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस वाहनों में तोड़फाड़ की गयी. वहीं, चंडीतला में सीएए के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा समर्थकों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया और बिना अनुमति के रैली निकालने के आरोप में पांच भाजपा समर्थकों को हिरासत में ले लिया.
पूर्व रेलवे : अप व डाउन में कई ट्रेनें की गयीं रद्द
हावड़ा. पूर्व रेलवे के अजीमगंज-न्यू फरक्का रेलखंड पर प्रदर्शनकारियों के लगातार प्रदर्शन व कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है.
13162, बालूरघाट-कोलकाता तेभागा एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द
12504, हमसफर एक्सप्रेस 17 दिसंबर को रद्द
12510, गुवाहाटी-बेंगलुरू कैंट एक्सप्रेस 17 दिसंबर को रद्द
13174, कंचनजंघा एक्सप्रेस 17 दिसंबर को रद्द
12514, गुवाहाटी- सिकंदराबाद एक्सप्रेस 19 दिसंबर को रद्द
13141, सियालदह न्यू अलीपुरद्वार तिस्सा तिरसा एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द
13145, कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द
13163, सियालदह-सहरसा हाटे बजारे एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द
13033, हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द
13421, नवद्वीपधाम-मालदा टाउन एक्सप्रेस 16 व 17 दिसंबर को रद्द
13063, हावड़ा-बालूरघाट एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द
13465, हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द
15959, कामरूप एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द