हावड़ा में नकली परफ्यूम बनानेवाले कारखाने का हुआ भंडाफोड़

कोलकाता पुलिस की इंफोर्समेंट ब्रांच की टीम ने हावड़ा के पिलखाना में किया रेड गोदाम से भारी मात्रा में नकली परफ्यूम जब्त, मालिक फरार कोलकाता/हावड़ा : कोलकाता पुलिस की इंफोर्समेंट ब्रांच (इबी) की टीमने अक्टूबर महीने में बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट से कुछ ब्रांडेड कंपनी की नकली परफ्यूम को जब्त किया था. दुकनदारों से पूछताछ […]

कोलकाता पुलिस की इंफोर्समेंट ब्रांच की टीम ने हावड़ा के पिलखाना में किया रेड

गोदाम से भारी मात्रा में नकली परफ्यूम जब्त, मालिक फरार
कोलकाता/हावड़ा : कोलकाता पुलिस की इंफोर्समेंट ब्रांच (इबी) की टीमने अक्टूबर महीने में बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट से कुछ ब्रांडेड कंपनी की नकली परफ्यूम को जब्त किया था. दुकनदारों से पूछताछ के बाद इबी की टीम ने सोमवार को हावड़ा के गोलाबाड़ी इलाके के पिलखाना बाजार के पास रेड कर एक गोदाम सह कारखाने में छापेमारी कर वहां से भारी मात्रा में नकली परफ्यूम जब्त किया है.
पुलिस को देखते ही गोदाम का मालिक वहां से भागने में कामयाब हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. गोदाम से बड़ी संख्या में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली परफ्यूम की बोतल व बड़े ड्रम में मौजूद केमिकल जब्त किया गया है. पुलिस गोदाम में परफ्यूम बनानेवाले गिरोह के फरार सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >