कोलकाता : राजनीतिक झड़प में 10 घायल

उत्तर दमदम. पोस्टर लगा रहे भाजपा समर्थकों पर हमला, तृणमूल पर आरोप नारायणपुर थाना क्षेत्र के कादीहाटी इलाके की घटना कोलकाता : उत्तर दमदम नगरपालिका के 16 नंबर वार्ड अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के कादीहाटी इलाके में रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हुई. इसमें दोनों तरफ से हुए हमले में […]

उत्तर दमदम. पोस्टर लगा रहे भाजपा समर्थकों पर हमला, तृणमूल पर आरोप
नारायणपुर थाना क्षेत्र के कादीहाटी इलाके की घटना
कोलकाता : उत्तर दमदम नगरपालिका के 16 नंबर वार्ड अंतर्गत नारायणपुर थाना क्षेत्र के कादीहाटी इलाके में रविवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हुई. इसमें दोनों तरफ से हुए हमले में कुल दस लोग घायल हुए. घायलों में भाजपा के आठ कार्यकर्ता व तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता हैं. भाजपा के एक कार्यकर्ता की हालत संकटजनक है. जानकारी के मुताबिक इलाके में लंबे समय से रास्ते की बदहाल स्थिति, नगरपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा समर्थक इलाके में दीवारों पर पोस्टर चिपका रहे थे. उसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे और दोनों तरफ से मारपीट हो गयी.
उत्तर कोलकाता शहरी अंचल के भाजपा नेता किशोर कर का आरोप है कि उस दौरान स्थानीय तृणमूल पार्षद के नेतृत्व में काफी संख्या में लाठी और डंडा लेकर पहुंचे और हमला कर दिया.
वहीं स्थानीय तृणमूल नेता ने सारे आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए भाजपा के लोग गलत प्रचार कर रहे हैं. उनके ही गुटों में मारपीट हुई है.
इधर इस पूरी घटना को देखते हुए इलाके में पुलिस पिकेट बैठाया गया है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >