खड़गपुर : दांतन में तृणमूल व भाजपा समर्थकों में संघर्ष, 12 घायल

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन क्षेत्र के बांसमूली गांव में शनिवार की देर शाम भाजपा व तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प हुई. इस घटना में 12 लोग घायल हो गये. घायलों में माधव घोड़ाई नामक एक वृद्ध को चिकित्सा के लिए कोलकाता रेफर किया गया है, जबकि माधव के पुत्र बलराम घोड़ाई समेत […]

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन क्षेत्र के बांसमूली गांव में शनिवार की देर शाम भाजपा व तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प हुई. इस घटना में 12 लोग घायल हो गये. घायलों में माधव घोड़ाई नामक एक वृद्ध को चिकित्सा के लिए कोलकाता रेफर किया गया है, जबकि माधव के पुत्र बलराम घोड़ाई समेत छह लोगों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया.
अन्य घायलों की चिकित्सा दांतन प्रखंड अस्पताल में चल रही है.संघर्ष की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची. बलराम घोड़ाई ने कहा, हमलोग एक चाय की दुकान के सामने बैठ कर चाय पी रहे थे. उसी दौरान लाठी, डंडे लेकर कई भाजपा समर्थक वहां पहुंच गये और हमला कर दिया. मेरे पिता माधव घोड़ाई जब हम लोगों को बचाने आये तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
इधर भाजपा जिला महासचिव अरूप दास ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा पर गलत आरोप लगा रहे हैं. उपचुनाव में भाजपा की हार हुई है. हम लोग अभी हार से उबरने के लिए आपस में बैठक कर रहे हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता ही जहां-तहां विजय जुलूस निकाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >