भाजपा की नेताओं पर करीमपुर में हमला

विस उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंची थीं कोलकाता : नदिया जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में करीमपुर पहुंचीं भाजपा नेता और टॉलीवुड अभिनेत्री रिमझिम मित्रा और रूपांजना पर अज्ञात लोगों ने हमला कर सभा में शामिल होने से रोकने की कोशिश की. घटना मंगलवार रात आठ बजे की […]

विस उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंची थीं

कोलकाता : नदिया जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में करीमपुर पहुंचीं भाजपा नेता और टॉलीवुड अभिनेत्री रिमझिम मित्रा और रूपांजना पर अज्ञात लोगों ने हमला कर सभा में शामिल होने से रोकने की कोशिश की. घटना मंगलवार रात आठ बजे की है.
आरोप है कि दोनों ही भाजपा प्रचारकों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी कर उन्हें वहां से लौट जाने के लिए मजबूर किया गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों भाजपा नेचा एक सभा में शामिल होने करीमपुर पहुंची थीं. इस दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और हंगामा कर सभा करने में बाधा देने लगे. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को सामान्य किया. भाजपा ने घटना के पीछे स्थानीय तृणमूल समर्थकों का हाथ बताया है, वहीं तृणमूल की तरफ से इसे भाजपा के दो गुटों की लड़ाई का नतीजा कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >