हुगली : श्रीरामपुर सर्किल के 12 डाकघरों का 30 नवंबर को दूसरे डाकघरों में विलय होने जा रहा है. इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. साउथ हुगली डिवीजन, श्रीरामपुर के वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक की ओर से जारी एक नोटिस में यह बताया गया है कि हुगली जिले के चंदननगर चंडीतला पोस्ट ऑफिस का चंदननगर के साथ, चांपदानी पोस्ट ऑफिस का बैद्यवाटी पोस्ट ऑफिस के साथ, तारकेश्वर चावल पट्टी डाकघर का तारकेश्वर डाकघर के साथ, कोन्नगर क्राइपर रोड का कोन्नगर डाकघर के साथ, रिसड़ा गांधी सड़क का रिसड़ा डाकघर के साथ, श्रीरामपुर कलबाजार डाकघर का श्रीरामपुर हेडपोस्ट आफिस के साथ, चंदननगर कुंडूघाट डाक घर का चंदननगर डाकघर के साथ, महेश-2 डाकघर का महेश-1 के साथ, मानिकतला बाजार डाकघर का श्रीरामपुर हेड पोस्ट आफिस के साथ, श्रीरामपुर कोर्ट डाकघर का श्रीरामपुर हेड पोस्ट आफिस के साथ, तारकेश्वर मठ डाकघर का तारकेश्वर डाकघर के साथ और उत्तरपाड़ा बाजार डाक घर को उत्तरपाड़ा डाकघर के साथ विलय कर दिया जायेगा.
हुगली में 12 डाकघरों का होगा विलय
हुगली : श्रीरामपुर सर्किल के 12 डाकघरों का 30 नवंबर को दूसरे डाकघरों में विलय होने जा रहा है. इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. साउथ हुगली डिवीजन, श्रीरामपुर के वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक की ओर से जारी एक नोटिस में यह बताया गया है कि हुगली जिले के चंदननगर चंडीतला पोस्ट ऑफिस का चंदननगर […]

विलय के खिलाफ किया गया प्रदर्शन
हुगली. चांपदानी पोस्ट ऑफिस के सामने चांपदानी नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा और वहां के पार्षदों ने पोस्ट ऑफिस के विलय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि चांपदानी पोस्ट ऑफिस के बैद्यवाटी पोस्ट ऑफिस में विलय से यहां की जनता की परेशानी बढ़ेगी. इस दौरान वाइस चेयरमैन विनय कुमार, सीआइसी जीतेंद्र सिंह, किशोर केवट, विक्रम गुप्ता और सूरज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.