ममेरी बहन को जख्मी कर रुपये लेकर भागी युवती

कोलकाता : एक युवक को साथ लेकर अपने ही ममेरी बहन के घर में घुसकर धारदार हथियार से उसे लहूलुहान करने के बाद तिजोरी से मोटी रकम व लाखों के गहने लेकर एक युवती फरार हो गयी. घटना हरिदेवपुर इलाके के डायमंड पार्क में स्थित एक फ्लैट में बुधवार दोपहर 2.30 बजे की है. आरोपी […]

कोलकाता : एक युवक को साथ लेकर अपने ही ममेरी बहन के घर में घुसकर धारदार हथियार से उसे लहूलुहान करने के बाद तिजोरी से मोटी रकम व लाखों के गहने लेकर एक युवती फरार हो गयी.

घटना हरिदेवपुर इलाके के डायमंड पार्क में स्थित एक फ्लैट में बुधवार दोपहर 2.30 बजे की है. आरोपी युवती पर घर की नौकरानी को भी धारदार हथियार से जख्मी करने का आरोप है. जख्मी युवती का नाम साल्मोली दास (24) है, जबकि उसके घर काम करनेवाली नौकरानी का नाम कल्पना है.
दोनों को बाइपास स्थित के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है. पड़ोसियों से खबर पाकर हरिदेवपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि डॉ अनूप कुमार दास अपनी बेटी के साथ इस मकान में रहते हैं. दोपहर को जख्मी हालत में उन्हें बेटी ने फोन कर पूरी जानकारी दी.
इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया, जिसके बाद लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस को प्राथमिक बयान में जख्मी साल्मोली दास ने बताया कि वह दोपहर में बाथरूम में थी. उनकी नौकरानी कल्पना कमरे में थी. अचानक उनकी ममेरी बहन एक युवक के साथ वहां पहुंची. कल्पना ने पारिवारिक सदस्य होने के कारण दरवाजा खोलकर दोनों को अंदर बिठाया.
साल्मोली ने बताया कि बाथरूम से बाहर निकलते ही दोनों उग्र होकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार करने लगे. उसके जख्मी होने पर दोनों ने उससे नंबर लॉक के जरिये तिजोरी खुलवाकर अंदर से रुपये व गहने लूट लिये. इसके बाद दोनों ने उसके साथ कल्पना को भी बुरी तरह से जख्मी किया और भाग निकले. पुलिस इस प्राथमिक बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >