घर के पास तालाब से मिला वृद्ध का शव

कोलकाता : एक तालाब में वृद्ध शव पाया गया. घटना मोतीलाल बसाक लेन की है. मृतक की पहचान कंचन गुहा (70) के रूप में हुई है. खबर पाकर स्थानीय थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को परिवार के सदस्यों ने बताया कि 24 घंटे […]

कोलकाता : एक तालाब में वृद्ध शव पाया गया. घटना मोतीलाल बसाक लेन की है. मृतक की पहचान कंचन गुहा (70) के रूप में हुई है. खबर पाकर स्थानीय थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस को परिवार के सदस्यों ने बताया कि 24 घंटे से कंचन का सुराग नहीं मिल रहा था. परिवारवाले भी उसे ढूंढते हुए परेशान थे. बुधवार सुबह कुछ लोगों ने घर के पास एक तालाब में शव देख पुलिस को सूचित किया. खबर पाकर वे भी वहां पहुंचे और मृतक की शिनाख्त कंचन के रूप में की. वह तालाब के पास कैसे पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >