बम विस्फोट में तीन की मौत

मृतकों की नहीं हो सकी है पहचान बम बनाते समय विस्फोट की आशंका कोलकाता : मुर्शिदाबाद के जलंगी में बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी है. सोमवार की रात को जलंगी के एक घर में जोरदार विस्फोट की घटना घटी. विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया. स्थानीय लोगों को घटनास्थल पर तीन […]

मृतकों की नहीं हो सकी है पहचान

बम बनाते समय विस्फोट की आशंका
कोलकाता : मुर्शिदाबाद के जलंगी में बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी है. सोमवार की रात को जलंगी के एक घर में जोरदार विस्फोट की घटना घटी. विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया. स्थानीय लोगों को घटनास्थल पर तीन लोग जले हुए हालत में मिले. उन लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी, हालांकि खबर लिखे जाने तक उनके नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे असामाजिक तत्व थे और बम बना रहे थे.
बम बनाते समय बम फट गया और वे लोग बुरी तरह से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट की घटना कैसे घटी है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >