कैसे मनायें प्रदूषण व शोर मुक्त दिवाली

लेक इलाके के रवींद्र सरोवर में दोनों गेट पर बोर्ड लगा कर वरिष्ठ नागरिकों से पुलिस मांग रही सलाह पुलिस विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर लोगों को कर रही है जागरूक कोलकाता : प्रदूषण व शोर मुक्त दिवाली हम कैसे मनायें, जिससे हमारे आसपास रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को कोई दिक्कत ना हो. यही नहीं, […]

लेक इलाके के रवींद्र सरोवर में दोनों गेट पर बोर्ड लगा कर वरिष्ठ नागरिकों से पुलिस मांग रही सलाह

पुलिस विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर लोगों को कर रही है जागरूक
कोलकाता : प्रदूषण व शोर मुक्त दिवाली हम कैसे मनायें, जिससे हमारे आसपास रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को कोई दिक्कत ना हो. यही नहीं, पशु-पक्षियों को भी परेशानी ना हो, हम उनके हितों को ध्यान में रख कर कैसे दिवाली मनायें. महानगर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में कहीं समाज के अभिभावकों से पुलिस उनकी राय ले रही है, तो कहीं पुलिस इलाके में रहनेवाले लोगों को जागरूक करती दिख रही है.
इस बारे में डीसी (एसइडी) अजय प्रसाद ने कहा कि हम प्रदूषण व शोरमुक्त दिवाली कैसे मनायें, दक्षिण कोलकाता के लेक इलाके में स्थित रवींद्र सरोवर में सुबह व शाम की सैर के लिए आनेवाले मॉर्निंग वाकरों से इस बारे उनकी राय जानने के लिए सलाह बोर्ड वहां रखा गया था. इसमें वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी राय दी है.
विमलेश कुमार : दीपावली को रोशनी का पर्व ही रहने दें, पटाखे फोड़ करहम वातावरण दूषित कर अपना भविष्य नष्ट ना करें, हमे पेड़ लगा कर ग्रीन दीपावली के रूप में नयी पहल की शुरुआत करनी चाहिए.
मोहम्मद फैसल : पटाखे खरीद कर पर्यावरण को प्रदूषित करने से अच्छा हम उन रुपयों से जरूरतमंद की मदद करें. इससे हम पर्यावरण व एक गरीब इंसान की मदद कर असल में खुशी के हकदार बनेंगे.डॉ जे अग्रवाल : हमें पर्यावरण का ख्याल रख कर प्रदूषण मुक्त दीपावली के बारे में सोचना चाहिए.
जयनंदन प्रसाद : पटाखे पर्यावरण में प्रदूषण फैलाने के साथ सड़कों व घरों को गंदा भी करता है, इसके कारण पटाखों को त्याग कर कचरामुक्त दीपावली के बारे में सोचें.
इसके अलावा तपसिया व तिलजला इलाके में स्थानीय थाने की तरफ से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए पुलिस की तरफ से जागरुकता अभियान चलाया गया. लोगों से इसका निवेदन भी किया गया कि वे इलाके में देर रात को डीजे भी न बजायें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >