सीआइएससीइ के कॉमन प्रश्नपत्रों के आधार पर 9वीं की वार्षिक परीक्षा होगी

कोलकाता : आइसीएसइ काउंसिल की ओर से सभी एफिलियेटिड स्कूलों में कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार किये जायेंगे. परीक्षा प्रणाली में समानता बनाये रखने के लिए सीआइएससीइ (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) द्वारा यह व्यवस्था की जा रही है. वार्षिक प्रश्नपत्रों में समानता लाने के लिए काउंसिल द्वारा […]

कोलकाता : आइसीएसइ काउंसिल की ओर से सभी एफिलियेटिड स्कूलों में कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार किये जायेंगे. परीक्षा प्रणाली में समानता बनाये रखने के लिए सीआइएससीइ (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) द्वारा यह व्यवस्था की जा रही है. वार्षिक प्रश्नपत्रों में समानता लाने के लिए काउंसिल द्वारा ही परीक्षा प्रश्न पत्र व कॉमन शिड्यूल तैयार कर स्कूलों को भेजा जायेगा.

काउंसिल के कॉमन शिड्यूल के आधार पर ही महानगर के स्कूल परीक्षा लेंगे. इस विषय में आइसीएसइ स्कूल एसोसिएशन से जुड़े नवारुण कुमार ने बताया कि सभी स्कूल समान तरीके से परीक्षाओं का संचालन कर सकें, इसके लिए इस साल यह व्यवस्था ठीक की गयी है. यहां 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी.
महानगर के स्कूलों में कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा 26 फरवरी को समाप्त होगी. वहीं 11वीं की परीक्षा चार मार्च को समाप्त होगी. यह पहली बार है, जब काउंसिल से जुड़े हुए लगभग दो हजार स्कूलों द्वारा कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा समान परीक्षा प्रणाली के आधार पर ली जायेगी.
इससे पहले तक सभी स्कूलों द्वारा ही अपने तरीके से 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार किये जाते थे. अब काउंसिल द्वारा तैयार किये गये प्रश्नपत्रों व शिड्यूल के आधार पर परीक्षा होगी.
बोले अर्जुन सिंह
कहा, घुसपैठियों को बचा नहीं पायेगी तृणमूल की सरकार
भाजपा के गारुलिया मंडल ने मनाया विजय सम्मेलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >