दुर्गोत्सव. पेड़ में हैं मां दुर्गा, टॉवर से चिड़ियों को बचाने का संदेश

कोलकाता : कोलकाता के बेहला स्थित बारिशा क्लब ने इस बार प्रकृति को अपनी थीम बनाया है. पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा एक पेड़ में दिखायी गयी है. आयोजकों का कहना है कि हर पेड़ में मां का वास है. पेड़ काटने से पहले हमें यह सोचना होगा कि हम पेड़ काट रहे हैं […]

कोलकाता : कोलकाता के बेहला स्थित बारिशा क्लब ने इस बार प्रकृति को अपनी थीम बनाया है. पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा एक पेड़ में दिखायी गयी है. आयोजकों का कहना है कि हर पेड़ में मां का वास है. पेड़ काटने से पहले हमें यह सोचना होगा कि हम पेड़ काट रहे हैं या जीवनदायिनी मां को.

इतना ही नहीं मुख्य पंडाल को मोबाइल टॉवरों की शक्ल दी गयी है. इन टॉवरों में लगे एंटेना से पक्षियों को चिपका दिखाया गया है. संदेश साफ है कि आयोजक लोगों को मोबाइल टॉवरों से हो रहे नुकसान पर जागरूक करना चाहते हैं. पंडाल का निर्माण पूरी तरह से प्रकृति को ध्यान में रखकर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >