रोजवैली मामला : अभिनेत्री शुभ्रा को इडी ने किया तलब, 110 करोड़ रुपये की राशि का नहीं मिल रहा कोई हिसाब

110 करोड़ रुपये की राशि का नहीं मिल रहा कोई हिसाबगुरुवार सुबह इडी दफ्तर में आने का नोटिस में निर्देशकोलकाता : रोजवैली चिटफंड मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने कंपनी के निदेशक गौतम कुंडू की पत्नी शुभ्रा कुंडू को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. इडी […]

110 करोड़ रुपये की राशि का नहीं मिल रहा कोई हिसाब
गुरुवार सुबह इडी दफ्तर में आने का नोटिस में निर्देश
कोलकाता : रोजवैली चिटफंड मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने कंपनी के निदेशक गौतम कुंडू की पत्नी शुभ्रा कुंडू को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. इडी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को इडी की तरफ से शुभ्रा के घर में नोटिस भेज कर उन्हें गुरुवार को सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित इडी दफ्तर में आने को कहा गया है.

इडी सूत्रों के मुताबिक शुभ्रा ने आभूषण खरीदने में हुई खर्च राशि का जो बयोरा दिया है, उसके हिसाब में बड़ी राशि की गड़बड़ी मिली है. हिसाब में 110 करोड़ रुपये का पता नहीं चल पा रहा है. इस बारे में कुछ और महत्वपूर्ण सवाल हैं, जिनका शुभ्रा से पूछताछ कर उनसे जवाब जानने की कोशिश करेगी. अधिकारी बताते हैं कि शुभ्रा से पूछताछ में उक्त राशि कहां है, इसका हिसाब मांगा जायेगा.

क्या है मामला :गौरतलब है कि इडी की तरफ से पहले भी शुभ्रा कुंडू को नोटिस भेज कर सीजीओ कॉम्पलेक्स में हाजिर होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं थी. हालांकि इससे पहले, जब इडी ने शुभ्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था, तब शाम के समय बुर्का पहन कर वह सबकी नजरों से बचती हुईं वहां पहुंची थी. उस समय शुभ्रा से तीन घंटे तक पूछताछ हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >