मुकुल ने भागवत के हाथों सीखा आरएसएस का अनुशासन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस से भाजपा मेें शामिल हुए मुकुल राय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक सं‍घ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के हाथों आरएसएस का अनुशासन सीखा. हालांकि श्री राय भाजपा के आला पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह की बैठक में शामिल होते रहे हैं, लेकिन श्री राय ने पहली बार श्री […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस से भाजपा मेें शामिल हुए मुकुल राय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक सं‍घ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के हाथों आरएसएस का अनुशासन सीखा. हालांकि श्री राय भाजपा के आला पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह की बैठक में शामिल होते रहे हैं, लेकिन श्री राय ने पहली बार श्री भागवत के नेतृत्व में होनेवाली दो दिवसीय चिंतन बैठक में हिस्सा में लिया.

श्री राय शनिवार और रविवार दोनों ही दिन बैठक में उपस्थित रहे. हालांकि श्री राय शनिवार की रात को नहीं ठहरे थे, लेकिन रविवार की सुबह वह नियत समय पर कार्यक्रम में पहुंच गये थे.
इस बैठक में किसी भी पदाधिकारी के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं ‍थी, बल्कि सभी के लिए एक ही तरह की व्यवस्था थी. श्री राय ने अन्य स्वयंसेवकों की भांति गेरुआ ध्वज के सामने भारत माता की प्रार्थना की. दो दिवसीय चिंतन बैठक में श्री भागवत के अलावा आरएसएस के क्षेत्र कार्यवह गोपाल महापात्र, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख प्रदीप जोशी, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे. पहली बार आरएसएस की बैठक के संबंध में पूछे जाने पर श्री राय ने कहा कि यह अनुभव बहुत ही अच्छा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >